नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

लालू-राबड़ी-तेजस्वी की जमानत से राजद में खुशी की लहर, पूजा-पाठ कर बांटे लड्डू

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहां बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है, वही राजद कार्यकर्ताओ में खुशी देखी जा रही है।

Wave of happiness in RJD due to the bail of Lalu Rabri Tejashwi distributed laddus after worshiping 2राजद नेता कल्लू मुखिया और रंजीत मुखिया के द्वारा रहुई प्रखंड के पचासा गांव में लालू परिवार को कोर्ट से जमानत मिलने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप और पूजा पाठ किया गया। जैसे ही दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट से लालू परिवार को जमानत मिली। वैसे हीं राजद नेता कल्लू मुखिया और रंजीत मुखिया के द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बाटकर अपनी खुशियों को इज़हार किया।

इस मौके पर कल्लू मुखिया ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास था कि सत्य की ही जीत होगी। लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों की आवाज को बुलंद करने का काम किया, इसलिए लालू प्रसाद यादव गरीबों के दिलों में बसते हैं। यही कारण है कि सामाजिक न्याय की योद्धा लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी तेजस्वी यादव को आज जमानत मिला है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!