एक बार अकबर ने बीरबल की परीक्षा लेनी चाही, अकबर हमेशा बीरबल की परीक्षाएं लेते रहते थे।

अकबर ने दरबार में ऐलान कर दिया कि मेरे मन में एक प्रश्न है जो, उसका सही उत्तर देगा उसको मुंह मांगा ईनाम दिया जाएगा। 

प्रश्न: आपके पास ₹3 है, आपको ₹1,₹1 रुपया तीन जगह खर्च करना है और शर्त यह है कि, ₹1 यहां पर खर्च करना है, दूसरा रुपया वहां पर खर्च करना है और तीसरा रुपया न यहां पर खर्च करना है, न वहां पर खर्च करना है? 

सभी दरबारी तीन-तीन रुपए लेकर चले गए लेकिन, वे अकबर की शर्त को पूरा न कर पाए।

जब अकबर ने बीरबल से पूछा कि क्या आपने शर्त पूरी की…? बीरबल ने बड़े शांत स्वभाव में उत्तर दिया कि हां हजूर मेने आपकी शर्त पूरी कर ली, अकबर बोला तो बताओ आपने ₹3 कहां-कहां पर खर्च किए…?

बीरबल ने जवाब दिया कि, महाराज एक रुपया मेने भिखारी को दे दिया, जो वहां पर अल्लाह ताला के यहां काम आएगा, दूसरे रुपए की मैंने टॉफी खा ली, जो यहां पर काम आया और तीसरे रुपए का मैं जुआ खेल लिया जो न तो यहां पर काम आएगा और न वहां पर काम आएगा… 

अकबर बीरबल की चतुराई समझ खुश हुए, और बीरबल को ढेर सारे इनाम दिए।