राजगीर घोड़ा कटोरा झील भारत के बिहार के नालंदा में अवस्थित एक प्राकृतिक झील है।

इस झील का आकार घोड़े जैसा है और यह तीन तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है। 

यह झील सर्दियों में साइबेरिया और मध्य एशिया के पक्षियों को आकर्षित करती है। 

भारतीय महाकाव्य महाभारत में यहां राजा जरासंध का घुड़शाल हुआ करता था।

इसलिए इस मनोरम और प्राकृतिक पर्यटन स्थल का नाम घोड़ा कटोरा पड़ा। 

पहाड़ियों से घिरा हुआ यह स्थल काफी मनमोहक और प्राकृतिक सम्पदा से भरा है। 

यह विश्व शांति शिवालय के पास स्थित है। 

इस झील में नौका विहार का आनंद लोगो को रोमांचित करता है। 

घोड़ा गाड़ियां या तांगे और साइकिल पर्यटकों को यहां तक पहुंचने में मदद करते हैं।