Home नालंदा बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत

बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत

 राजगीर (नीरज)।  गिरियक सड़क में सिथौरा के समीप एक बोलेरो तथा ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक बच्चा समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया।

सभी  हिसुआ के दोना से देवसपुरा बारात जा रहे थे कि अचानक  सिथौरा के समीप एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।  जिसमें  बोलेरो चालक सोनू मालाकार की मौत हो गई। जो दोना के निवासी थे। वहीं सुनील मांझी का चार वर्ष का पुत्र पवन कुमार तथा पिंटू मांझी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र मांझी,  गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 इस दौरान अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं मौजूद थे और जख्मी तड़प रहा था। अनुमंडलाधिकारी संजय कुमार अस्पताल पहुंचेऔर अस्पताल कर्मियों को फटकार लगाई। जख्मियों का  ईलाज कराया और मरीज को सदर अस्पताल बिहार शरीफ भिजवाया। bb

error: Content is protected !!
Exit mobile version