Home इस्लामपुर विद्यालय में अचानक गिरीं प्रधान शिक्षिका, हृदयाघात से मौत

विद्यालय में अचानक गिरीं प्रधान शिक्षिका, हृदयाघात से मौत

इस्लामपुर प्रखंड के पनहर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की घटना, छात्रों और शिक्षकों में शोक की लहर

Primary school incident in Panhar village

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। हुलासगंज प्रखंड मे केउर गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रियंकी कुमारी की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंकी कुमारी प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंची थीं। स्कूल परिसर में अपने कार्यों में जुटी ही थीं कि अचानक वह गिर पड़ीं। उनके गिरते ही वहां मौजूद शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें पास के चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतका हुलासगंज प्रखंड मे केउर गांव की निवासी थीं और अपने कर्तव्यनिष्ठ व व्यवहार कुशलता के लिए जानी जाती थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल विद्यालय के शिक्षक बल्कि छात्र-छात्राएं भी गहरे सदमे में हैं।

घटना के बाद विद्यालय परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। शिक्षक सुचित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं शिक्षक जय प्रकाश कुमार सिंह, रविशंकर, संजय कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंकी कुमारी अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पित थीं और छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनकी अचानक मृत्यु से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version