Home चुनाव जानें कल चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान की क्या है...

जानें कल चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान की क्या है प्रशासनिक तैयारी

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को प्रखंड के 13 पंचायतों में 183 मतदान केंद्रों पर 95 हजार 389 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगें। इनमें एक सहायक और एक चलंत मतदान केंद्र बनाया गया है।

मतदान के लिए कुल 140 पीसीसीपी नियुक्त किए गए हैं। रिजर्व इवीएम का रख-रखाव, बार्डर सिलिग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं।

सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापित किया गया हैं। मध्य विद्यालय गौढ़ापर व उतरा को  मॉडल बूथ बनाया गया है।Know what is the administrative preparation for the three tier panchayat election voting in Chandi block tomorrow

सातवें चरण में चंडी प्रखंड का मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के लिए सभी पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट (पीसीसीपी), पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट को मगध महा विद्यालय के परिसर से मतदान के लिए रविवार को रवाना किया गया।

मतदान कर्मी के रवाना करने से पहले पुलिस अधीक्षक एस हरि प्रसाथ ने कहा कि मतदान 15 नवम्बर को सुबह सात बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक चलेगा। मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उधर डीडीसी ने कहा कि जहां सात सौ से ज्यादा वोट है। सुबह पांच बजे मॉक पॉल तथा सात बजे से मतदान शुरू होगा। जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी सिर्फ चार पहिया गाड़ी से घूम सकते है।

मुखिया और सरपंच प्रत्याशी बाइक का पास बनवा कर घूम सकते है अगर मुखिया या सरपंच प्रत्याशी चार पहिया वाहन से घूमते नज़र आये तो गाड़ी को सीज कर ले। यह सेक्टर और जोनल को देखना है। अगर प्रत्याशी बूथ का निरीक्षण नही कर सकता है। प्रत्याशी 200 मीटर के दायरे से दूर रहेंगे।

बीडीओ सौरभ सिन्हा ने ने बताया कि 13 पंचायत में कुल 183 बूथ पर चुनाव होगा। जिसमें एक सहायक के साथ चलंत बूथ भी है। इन सभी बूथों पर 95389 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 49 हजार 979 पुरुष तथा 45चंडी प्रखंड के 13 पंचायतों में 183 मतदान केंद्र हैं। इनमें एक सहायक तथा एक चलंत मतदान केंद्र हैं।

बीडीओ ने बताया कि चंडी प्रखंड में कुल 1333 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमे वार्ड 748, पंच 305, मुखिया 76, सरपंच 79, पंचायत समिति 103, जिला परिषद 21 सीट पर चुनाव हो रहा है।

सातवां चरण के मतदान को लेकर प्रखंड में 183 मतदान केंद्र बनाया गया हैं, जिनमें एक सहायक तथा एक चलंत मतदान केंद्र है, जिसमें 140 मतदान केंद्र विद्यालय में, 17 आंगनबाड़ी केंद्र, 4 पंचायत भवन, 17 सामुदायिक भवन, 1 पैक्स गोदाम,1 बिस्कोमान भवन , 1 दुग्ध उत्पादक समिति में मतदान केंद्र बनाया गया हैं। मध्य विद्यालय गौढ़ापर तथा उतरा को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

सभी मतदान केन्द्र संवेदनशील बनाया गया है। प्रखंड में मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। मतदान केंद्र पर बिहार पुलिस के जवान के साथ अन्य जवान भी तैनात रहेंगे।

बीडीओ ने बताया कि हर हाल में पंचायत चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन तैयार है। प्रखंड स्तर पर भी कोषांगों का गठन किया गया है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए संवेदनशील बूथों पर स्टैटिक बल की प्रतिनियुक्ति होगी।

 

5 COMMENTS

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version