इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना के मोहनपुर गांव में मां बेटी को मारपीट कर जेवर-मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है।
पीड़िता गीता देवी ने बताया कि गलत नियत से कुछ लोग घर में प्रवेश कर गए। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची बेटी की भी पिटाई कर उसे घायल कर दिया और सोने की चेन, कनबाली तथा मोबाइल छीन लिया। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
पीड़िता ने बताया कि हमलावर लोग मनबढ़ू हैं। कभी भी उनके द्वारा अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का महौल है।
इस सबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना को लिखित सूचना मिली है। मामला की छानबीन की जा रही है।
-
नालंदा दर्पण की पहलः पंचायत चुनाव में सही को चुनें, दलालों-ठेकेदारों को नहीं
-
कुर्मी बहुल चंडी प्रखंड के पंचायतों में फिर जातीय गोलबंदी तय करेंगे चुनाव नतीजे
-
चोरों का उत्पात जारी, आभूषण-किराना दुकान से उड़ाए 5 लाख की संपत्ति
-
नोनाई नदी में तैरता मिला बालक का शव, डूबने से मौत की आशंका
-
चंडी प्रखंड का सबसे हॉट पंचायत, यहाँ धनबल-बाहुबल-वर्चस्व की टूटती है सारी सीमाएं
