नालंदाबिग ब्रेकिंगभ्रष्टाचारशिक्षाहिलसा

NEET paper leak case: सरगना संजीव मुखिया, मनीष और आशुतोष के घर पहुंची सीबीआई

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नीट पेपर लीक मामले (NEET paper leak case) में सीबीआई की टीम अब मास्टरमाइंड संजीव मुखिया उर्फ लूटना को दबोचने को लेकर पूरे एक्शन मोड मोड में दिख रही है।

इस मामले में झारखंड गुजरात समेत बिहार में केस से जुड़े आरोपियों से सीबीआई की अलग अलग टीम लगातार जांच एवं पूछताछ कर रही है। वहीं नालंदा जिला में संजीव मुखिया के आलोवे कई आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की।

इस दौरान एजेंसी ने संदिग्धों के आवासों और पैतृक घरों सहित विभिन्न स्थानों से सुराग हासिल किए। सीबीआई ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई है।

खबरों के मुताबिक सीबीआई की दो टीमें नीट पेपर लीक कांड के मुख्य सरगना संजीव मुखिया के घर पहुंचीं। नालंदा के नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत बलवापर गांव स्थित संजीव मुखिया के घर पर सीबीआई टीम पहुंची तो वहां उसकी मां मिलीं।

सीबीआई टीम ने संजीव मुखिया के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उनकी मां एवं इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से सीबीआई की टीम विस्तृत पूछताछ के दौरान सीबीआई को कुछ अहम सुराग मिले हैं।

संजीव मुखिया के घर के बाद सीबीआई टीम ने आशुतोष और मनीष के घर जाकर भी जानकारी जुटाई। हालांकि मीडिया के सामने सीबीआई की टीम अभी कुछ भी कहने से बचती रही।

बता दें कि बिहार में सीबीआई की टीम ने नीट पेपर लीक के मामले में ‘सेफ हाउस’ में कमरा बुक करने वाले मनीष प्रकाष और आशुतोश को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपी मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल सीबीआई की दो टीम नालंदा और समस्तीपुर में है। वहीं एक टीम हजारीबाग में मामले की पड़ताल कर रही है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future