Home नालंदा अब अनीता सिन्हा राजगीर एसडीओ, वैभव श्रीवास्तव डीडीसी और कृष्ण उपाध्याय एडीम...

अब अनीता सिन्हा राजगीर एसडीओ, वैभव श्रीवास्तव डीडीसी और कृष्ण उपाध्याय एडीम होंगे

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार कई अनुमंडल के एसडीओ के अलावे डीडीसी और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों का भी स्थानान्तरण किया गया है।

आरा सदर के एसडीओ वैभव श्रीवास्तव को नालंदा जिला विकास आयुक्त, नालंदा के उप विकास आयुक्त राकेश कुमार को संयुक्त आयुक्त क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना की कुर्सी पर बैठाया गया है।

वहीं सोनपुर अपर अनुमंडलाधिकारी अनिता सिन्हा अब राजगीर के नए एसडीओ होंगे। वहीं राजगीर के एसडीओ संजय कुमार को मोतिहारी का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

नालंदा के वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार को फूलपरास का नया एसडीओ बनाया गया है। उनके स्थान पर बक्सर के सदर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय को नया वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है।

 

Exit mobile version