गाँव-जवारहिलसा

तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मजदूर व्यक्ति की मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। खुदागंज थाना के चौरमा गांव में तालाब में डूबने से एक 35 वर्षीय मजदूर व्यक्ति की मौत हो गयी है।

परिजनों ने बताया कि गांव के पास सुर्य मंदिर निकट पानी भरा तलाब में स्नान करने के दौरान शैलेंद्र पाल उर्फ बजरंगी पाल की मौत डूबने से हो गया है। मृतक दुर्गा पाल का पुत्र है। इस हादसा के बाद पत्नी रानी देवी समेत चार संतानों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर थानध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि शव को वरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि परिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रुपए बतौर मदद दिए गए हैं। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता था।

असमाजिक तत्वों का देखिए उत्पात, स्कूल की सिढ़ी-रेलिंग किया धवस्त

अपहरण नहीं, बल्कि टीवी सीरियल की हीरोइन बनने मुंबई भाग रही थी ये तीन नाबालिग सगी बहनें, लेकिन… 

पटवन करने गए 70 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत, बीडीओ ने परिजन को दिए 20 हजार

बदमाश महिला ने सार्वजनिक चापाकल में डाला जहर, गाँव में दहशत, पंसस की सूचना पर पहुंची पुलिस

उपेन्द्र रविदास हत्या कांड को लेकर भाकपा माले का आक्रोश मार्च, अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »