राजगीरः चोरी कांड का पुलिस उदभेदन, चोरी के सामान समेत 2 गिरफ्तार, 4 किशोर निरुद्ध

राजगीर (नालंदा दर्पण)।  राजगीर थाना के बेलौर गांव में बीते 22 अप्रैल की रात्रि केतन सौरभ के घर में हुई चोरी कांड का पुलिस ने उदभेदन करते हुए चोरी की कई सामान के साथ 2 बदमाश को गिरफ्तार एवं 4 किशोर को निरुद्ध कर लिया है।

यह खुलासा आज गुरूवार को राजगीर थाना में डीएसपी प्रदीप कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया और बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कई सुराग मिले जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी। इस कांड में संलिप्त सिलाव थाना के करियन्ना गांव निवासी पिंटू कुमार एवं राजगीर थाना के तुलसी गली निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार जबकि चार किशोर को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों एवं निरुद्ध किशोरों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की एक मोबाइल, 2 लैपटॉप, 1 मदर बोर्ड, 1 कैमरा, 6 अलमीरा का चाभी, 1 मंगल सूत्र, सोने की 2 कर्णवाली, 1 बाइक, 1 चांदी का कटोरा समेत कई सामान बरामद किया गया है।

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक, एएसआई आलोक कुमार, राजकुमार चौधरी, अपूर्वा सिंह, दिलीप कुमार दीपक समेत सशस्त्र बल शामिल थी।

Exit mobile version