Home पर्यटन 14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहेंगे राजगीर नेचर जू सफारी

14 मार्च और 15 मार्च को बंद रहेंगे राजगीर नेचर जू सफारी

Rajgir Nature Zoo Safari will remain closed on 14 March and 15 March
Rajgir Nature Zoo Safari will remain closed on 14 March and 15 March

राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली के उल्लास और रंगों के बीच पर्यावरण और वन्य जीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजगीर नेचर जू सफारी को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार 14 मार्च (शुक्रवार) और 15 मार्च (शनिवार) को ये दोनों लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जू सफारी के निदेशक द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि होली के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक रंग-गुलाल के साथ उत्सव मनाने आते हैं, जिससे वन्य जीवों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में चुनौतियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

यह निर्णय वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में सफारी परिसरों की सफाई और रखरखाव कार्य भी किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में पर्यटकों को और भी बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया गया कि 16 मार्च (रविवार) से दोनों सफारी पार्क अपने नियमित समयानुसार पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे। पर्यटकों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएँ और सफारी क्षेत्र में नियमों का पालन करें।

बता दें कि राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी बिहार के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। यहाँ आने वाले पर्यटक ट्रेकिंग, जिपलाइनिंग, नेचर वॉक और विभिन्न वन्यजीवों के दर्शन का आनंद लेते हैं। विशेष रूप से जू सफारी में बाघ, शेर, भालू, तेंदुआ और हिरण जैसे कई दुर्लभ वन्य जीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version