अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

 राजगीरः पुलिस ने किराए के मकान से 11 साइबर ठगों को 2.62 लाख रुपए के साथ दबोचा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर थाना पुलिस ने एक किराए के मकान से 11 साइबर ठगों को 2 लाख 62 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। 

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर इसकी जानकारी देते हुए आगे बताया कि 1 मई को नालंदा पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर स्थान स्थित मनोज कुमार के मकान में साइबर क्राइम से जुड़े लोग रहते हैं और वहीं से मोबाइल के माध्यम से लोन आदि दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

गुप्त सूचना के आलोक में नालंदा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम के गठन की गई। जिसके बाद मनोज कुमार के मकान में छापेमारी की गई। जहां से साइबर क्राइम से जुड़े अपराधी को पकड़ा गया।

जिनके निशानदेही पर गिरोह का सरगना राहुल कुमार सहित अन्य चार को थाना क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया। साइबर अपराधियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी एटीएम, कई वाहन एवं मोबाइल तथा रुपया बरामद किया गया।

बकौल डीएसपी, पुलिस गिरफ्त में आए साइबर अपराधियों में कतरीसराय थाना क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी स्वारथ राउत का पुत्र पवन कुमार, दुखन चौधरी का पुत्र विपिन कुमार, स्वर्गीय टुनु चौधरी का पुत्र अखिलेश कुमार, उमेश चौधरी का पुत्र राजाराम, स्वर्गीय डोमन चौधरी का पुत्र राजेश कुमार, चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी श्रवण साव का पुत्र संजय कुमार, कतरीसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी रामविलास पासवान का पुत्र राहुल कुमार, नवादा जिला के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के भवानी बीघा गांव निवासी राजकुमार महतो का पुत्र रोशन कुमार, कतरीसराय थाना क्षेत्र के बिलारी गांव निवासी भुनेश्वर रविदास का पुत्र रोशन कुमार, कतरीसराय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कमलेश प्रसाद का पुत्र अमन कुमार एवं सैदपुर गांव निवासी जय राम राउत का पुत्र प्रदीप कुमार शामिल है।

इस पीड़िता की शिकायत पर नगरनौसा और चंडी थाना पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नाबालिग संग दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 20 हजार जुर्माना

पति को छोड़ 8 साल से प्रेमी संग रह रही 2 बच्चों की माँ की  ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या

पीएनबी सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े तीन लाख रुपए की लूट

चंडी अंचल में गजब कारनामा, एक प्लॉट की कट रही दो रसीद, थानेदार भी कर रहा पक्षपात

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!