हरनौत (नालंदा दर्पण)। गरीब लाभुकों को सरकारी अनाज की कालाबाजारी को लेकर बिराह शरीफ एसडीओ कुमार अनुराग ने एक सप्ताह के भीतर तीन डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी सात प्रखंडों में दुकानों का निरीक्षण के लिए आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिये थे।
बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति निरीक्षक द्वारा 11 दुकानों की जांच की गयी।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में जनवितरण विक्रेता विजयानंद के दुकान की जांच के दौरान पॉश मशीन में आनाज की मात्रा और भंडार में 38.18 क्विंटल गेहूं और 76.79 क्विंटल चावल कम पाया गया। एसडीओ ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया है।
इसी प्रकार हरनौत प्रखंड के तेलमर पंचायत में जगदीश प्रसाद के दुकान के निरीक्षण में 23.99 क्विंटल गेहूं और 52.71 क्विंटल चावल नहीं पाया गया।
वहीं सबनहुआ स्थित इन्द्रदेव प्रसाद की दुकान के निरीक्षण में भंडारण में 11.77 क्विंटल गेहूं और 23.85 क्विंटल चावल कम पाया गया। दोनों के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
सबनहुआ पंचायत की जनवितरण प्रणाली विक्रेता बच्ची देवी के विरूद्ध ग्रामीणों ने कम अनाज देने और ज्यादा राशि लेने की शिकायत की।
पिता के सामने पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला, पिता की हालत भी नाजुक
सड़क हादसा में वार्ड सदस्य समेत 2 की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
पावापुरी थाना प्रभारी के वेतन से 10 हजार रुपए काटकर किशोर न्याय निधि में जमा करने का आदेश
खुले में शौच को निकली बुजुर्ग महिला की पाइन में डूबने से हुई मौत
रामघाट-भोभी पथ किनारे बंद मकान से चोरों ने उड़ाई लाखों की सामग्री