Home अपराध हथकड़ी सरकाकर लूट का आरोपी फरार, बोले एसपी- पुलिस से हुई चूक

हथकड़ी सरकाकर लूट का आरोपी फरार, बोले एसपी- पुलिस से हुई चूक

नालंदा दर्पण डेस्क। सिलाव थाना पुलिस की हिरासत से लूटकांड का कैदी हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया। घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। फरार हुआ कैदी चंडी थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव निवासी अरविंद केवट का पुत्र डब्लू केवट है।

खबरों के मुताबिक वर्ष 2020 में हुई ई रिक्शा लूटकांड में सिलाव थाना पुलिस ने चंडी पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया था।

उसे लेकर पुलिस गुरुवार की रात आरोपित की निशानदेही पर इलाके में छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान बदमाश हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया।

दो साल पहले इलाके में ई रिक्शा की लूट हुई थी। उक्त केस की जांच में डब्लू की संलिप्तता सामने आई था। चंडी पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी हुई।

रात में पुलिस बदमाश की निशानदेही पर इलाके में छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान मौका देख बदमाश हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया।

खबरों की मानें तो एसपी अशोक मिश्रा ने इस मामले को लेकर कहा कि पुलिस से चूक हुई है। फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी पर अलग से फरार होने का केस दर्ज किया गया है।

बिहार शरीफ सदर अस्पताल की हालत देख बिफरे नालंदा डीएम, दी कड़ी चेतावनी

कर्मचारी का दर्जा की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने प्रखंड पंचायत विभाग को ज्ञापन सौंपा

15 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक 24 घंटे के अंदर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

योगिया वेलफेयर एसोसिएशन ने असहायों बुजुर्गों के बीच कम्बल बाँटे

भ्रष्टाचार की हदः उधर पत्नी जीवन-मौत से जूझ रही और इधर दारोगा से वेतन निकासी हेतु माँगी जा रही 10 हजार की रिश्वत, सुने वायरल ऑडियो

error: Content is protected !!
Exit mobile version