Home गाँव-जवार दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार, थाना पहुंचा मामला

दुल्हन पक्ष ने शादी से किया इन्कार, थाना पहुंचा मामला

चंडी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणचक गांव में एक शादी कार्यक्रम में जयमाला के दौरान मारपीट की घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

दरअसल, नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राणचक गांव निवासी कलिंदर दास के यहां राजगीर के सिंघौल से अर्जुन रविदास के पुत्र सचिन की बारात आई थी।

जयमाला कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद शादी कार्यक्रम में भगदड़ मच गया।

घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने के बाद भी शादी नहीं करने पर अड़े रहे एवं शादी में हुए खर्च रुपए तथा दिए गए दहेज वापस करने का मांग करने लगे।

उसके बाद यह मामला चंडी थाना पहुंच गया और जहां पुलिस द्वारा करीब आठ घंटा तक दोनों पक्ष को समझाने के बाद लड़की पक्ष शादी करने के लिए राजी हुए।

TRE-3 पेपर लीक मामले में उज्जैन से 5 लोगों की गिरफ्तारी से नालंदा में हड़कंप

ACS केके पाठक के भगीरथी प्रयास से सुधरी स्कूली शिक्षा व्यवस्था

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का बजट 2024-25 पर चर्चा सह सम्मान समारोह

पइन उड़ाही में इस्लामपुर का नंबर वन पंचायत बना वेशवक

अब केके पाठक ने लिया सीधे चुनाव आयोग से पंगा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version