Home नालंदा ACS केके पाठक के आदेश से 24 घंटा के अंदर गई हजारों...

ACS केके पाठक के आदेश से 24 घंटा के अंदर गई हजारों शिक्षक की नौकरी

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के सरकारी स्कूलो में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित हजारों शिक्षक की नियुक्ति की गई है, जो योगदान कर पढ़ा रहे हैं। इस बीच अचानक शिक्षा विभाग के आदेश से यहां करीब 14 हजार अतिथि शिक्षकों की नौकरी चली गई है। अब ये अतिथि शिक्षक मात्र एक एक अप्रैल से बेरोजगार हो जाएंगे।

खबरों के अनुसार बिहार के 4257 अतिथि शिक्षकों की सेवा 1 अप्रैल, 2024 से समाप्त कर दी जाएगी। इसको लेकर बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक के निर्देश पर निदेशक कन्हैया प्रसाद की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र जारी किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि 25 जनवरी 2018 से राज्य में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवा जा रही है।

अभी वर्तमान में कक्षा- 09वीं और कक्षा- 10वीं के लिए 37847, कक्षा- 11वीं-12वीं के लिए 56891 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल- 94738 शिक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें विद्यालयों में पदस्थापित किया जा चुका है। इस स्थिति में अतिथि शिक्षकों को सेवा में बनाये रखने की कोई आवश्यकता नहीं है।

बता दें कि  बिहार में 4257 अतिथि शिक्षकों की सेवा 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहा है। ये शिक्षक 6 वर्षों से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत थे, और अब शिक्षा विभाग द्वारा उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

राजगीर नेचर-जू सफारी समेत केबिन रोपवे का संचालन बंद

Previous articleचौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल
Next articleसमय के साथ देखिए कितना बदल गया चुनाव प्रचार का तरीका
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Exit mobile version