नालंदाबिहार शरीफराजगीर

बिलोशिनि अधिकार अधिनियम के तहत जिलाधिकारी ने की 8 मामलों की सुनवाई

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 8 मामले की सुनवाई की गई।

इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया।

गलत प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक नियोजन से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिला स्तरीय शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार के पूर्व के निर्णय के विरुद्ध नियोजन नियमावली के प्रावधान के अनुसार राज्य स्तरीय अपीलीय प्राधिकार में वाद दायर करने का सुझाव परिवादी को दिया गया।

चंडी के परिवादी पप्पू कुमार सिंह द्वारा गलत ढंग से जमीन रसीद काटने से संबंधित दायर परिवाद के संबंध में भूमि सुधार उप समाहर्ता को मामले की जांच कर स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

राजगीर के राकेश कुमार द्वारा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित दायर परिवाद के संदर्भ में अंचलाधिकारी राजगीर द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि अतिक्रमण वाद चलाया जा रहा है तथा अतिक्रमण हटाने के लिए तिथि का निर्धारण भी किया जा चुका है।अंचलाधिकारी राजगीर को अतिक्रमण हटाकर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया।

अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिया गया।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »