Home नालंदा खाना बनाने के दौरान आग लगने से महिला की मौत, बचाने में...

खाना बनाने के दौरान आग लगने से महिला की मौत, बचाने में पति-सास भी झुलसे

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में आग की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के सुल्तानपुर निवासी दीपक कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी सोमवार की सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से उसकी साड़ी में आग लग गया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। जिसका घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना के समय घर रहे पति दीपक कुमार व सास समकुरी देवी भी पिंकी कुमारी के बचाने में झुलस गए।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के भाई तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नराइचक गांव निवासी चिंटू कुमार भी सुल्तानपुर गांव पहुंचे।

थानाध्यक्ष नादरमुनि सिंह ने बताया कि मृतक के भाई चिंटू कुमार ने यूडी केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।

 

नगरनौसा में चोरों का तांडव जारी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति उड़ाए

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क को आर्थिक संकट से उबारने की अपील, जनपक्षधर पत्रकारिता को मजबूत करें

राज्यपाल ने संत जोसफ स्कूल खुदागंज के निदेशक को किया सम्मानित

सीएम नीतीश कुमार के हरनौत में वोट नहीं देने पर मुखिया के गुर्गों ने वोटरों को पीटा, कई जख्मी

इसलामपुर नगर पंचायत की अनोखी पहल ‘नेकी दीवार’ की सर्वत्र हो रही प्रशंसा

error: Content is protected !!
Exit mobile version