Home इसलामपुर विधुत चोरी करते 11 लोग धराए, लगा जुर्माना, प्राथमिकी भी दर्ज

विधुत चोरी करते 11 लोग धराए, लगा जुर्माना, प्राथमिकी भी दर्ज

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। विधुत विभाग की टीम ने इसलामपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों मे छापेमारी कर 11 लोगों को अवैध रुप से विधुत उपयोग करते पकड़ा और जुर्माना लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

सहायक विधुत अभियंता उमाशंकर ने बताया कि विधुत विभाग की ओर से टीम गठित कर इसलामपुर थाना के पहाड़ीपर एवं शरीफावाद गांव में छापेमारी किया गया।

इस दौरान पहाड़ीपर गांव में अवैध रुप विधुत उपयोग करते पकड़े गए योगेंद्र सिंह पर 19050 रुपए, संजय सिंह पर 21540 रुपए, राहुल सिंह पर 50604 रुपए, शिवनाथ सिंह पर 14760 रुपए, अनीता देवी पर 29911 रुपए, सालती देवी पर 5728 रुपए, कौलेशर सिंह पर 11668 रुपए, रामचंद्र सिंह पर 21278 रुपए, पंचम सिंह पर 14760 रुपए, विनोद राम पर 13043 रुपए, और शरीफावाद गांव के राजेंद्र चौधरी पर 15975 रुपए जुर्माना लगाते हुए इन लोगो के खिलाफ इसलामपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है।

छापेमारी टीम में अमरेश कुमार, संतन कुमार, सत्येंद्र कुमार, श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, अमरनाथ कुमार आदि कर्मी शामिल थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version