नालंदा के पूर्व बाहुबली विधायक रामनरेश सिंह का केक काटकर मनाया गया 75 वां जन्मदिन

“अपने जमाने के बाहुबली रामनरेश सिंह जेल में रहते हुए मुखिया का चुनाव जीता। उसके बाद वे नालंदा विधानसभा से दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए। इसी के साथ-साथ बिहार सरकार के कई उच्च पदों को इन्होंने सुशोभित किया है…

बिहारशरीफ (दीपक विश्वकर्मा)। बिहार शरीफ के रांची रोड में सोमवार को बिहार शांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामनरेश सिंह का 75 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य के अलावे नालंदा जिले के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

बता दें कि अपने जमाने के बाहुबली रामनरेश सिंह जेल में रहते हुए मुखिया का चुनाव जीता। उसके बाद वे नालंदा विधानसभा से दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए। इसी के साथ-साथ बिहार सरकार के कई उच्च पदों को इन्होंने सुशोभित किया है।

पूर्व विधायक रामनरेश सिंह राजनीति से जुड़ने के बाद समाज सेवा के लिए भी अग्रणी रहे और 1981 के दंगे में इन्होंने बिहार शांति मिशन का गठन किया।

इस बैनर के तले दंगाग्रस्त क्षेत्र में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय को उन्होंने बिहार शरीफ मंगवा कर उन्हें संरक्षण और सुरक्षा देने का काम किया था।

इस कार्य से इन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इनकी सोच जाति धर्म भेदभाव से ऊपर उठ कर रही यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

Exit mobile version