भादो में भी खुद प्यासा है सकरी नदी का मुंशी पैन, आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं किसान

“इस मुंशी पैन नदी की पानी से किसान खेतों की पटवन कर सुविधा अनुसार अपनी फसल को उगा लेते थे, किंतु पानी नहीं आने से जलस्तर नीचे चले जाने से समरसेबल तथा बोरींग भी नहीं चल रहा है…

कतरीसराय (संतोष भारती)। सावन बीता, भादो आ गया। लेकिन कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सकरी नदी खुद प्यासा दिख रहा है। नदी में जलधारा बहाने के बजाय बालू युक्त हवा बह रहा है। आम जन व किसानों का धौर्य कम हो रहा है।

Even in Bhado Munshi Pan of Sakri River is thirsty farmers are gazing towards the skyसकरी नदी से निकलने वाला किसानों के लिए बहुमूल्य मुंशी पैन के नाम से प्रसिद्ध नदी भी प्यास नजर आ रहा है।

मुंशी पैन नदी कतरीसराय, शेखोपुरसराय, अस्थावां जैसे प्रखंडों के दर्जनों गाँव के किसानों के लिए वरदान है।

इस नदी में पानी नहीं आने से किसान मायूस हो गए हैं। आम जन भी पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं।

Even in Bhado Munshi Pan of Sakri River is thirsty farmers are gazing towards the sky. 1मुन्शी पैन नदी में पानी नहीं आने से कई गांव का चंपा कल का लेयर भी सूख चुका है। जिससे पीने के लिए भी लोग पानी पानी हो रहे है। जबकि लोगों का दैनिक दिनचर्या का जरूरी उपयोगी सामग्री में पानी है।

लोगों का कहना है कि ढंग से बारिश नहीं होने के कारण यह नदियां सूखी हुई है। थोड़ी बहुत बारिश में पानी आ जाती थी।

बारिश नहीं होने से आज तक नदी में पानी नहीं आया। जिससे दर्जनों गांव का जलस्तर नीचे चला गया है।

इस मुंशी पैन नदी की पानी से किसान खेतों की पटवन कर सुविधा अनुसार अपनी फसल को उगा लेते थे, किंतु पानी नहीं आने से जलस्तर नीचे चले जाने से समरसेबल तथा बोरींग भी नहीं चल रहा है। पानी के कारण धान सहित कई फसल भी मर रहा है। पानी नहीं होने किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

Even in Bhado Munshi Pan of Sakri River is thirsty farmers are gazing towards the sky. 1111

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »