Home बिंद युवक की ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर हत्या, सकरी नदी किनारे मिला शव

युवक की ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर हत्या, सकरी नदी किनारे मिला शव

A young man was brutally murdered by crushing him with bricks and stones, his body was found on the banks of Sakri river
A young man was brutally murdered by crushing him with bricks and stones, his body was found on the banks of Sakri river

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरी नदी के किनारे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या ईंट और पत्थर से कुचलकर की गई। जिसने इस घटना को और भी भयावह बना दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक राजू रविदास की मां छठिया देवी के अनुसार देर शाम कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद राजू वापस नहीं लौटा। उन्होंने आशंका जताई कि यह हत्या पहले से रची गई साजिश का हिस्सा हो सकती है। छठिया देवी ने पुलिस से इस मामले की गहन जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार राजू रविदास हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह लगभग 10 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। उसकी पत्नी वर्तमान में अपने मायके गई हुई है। जिसके कारण इस घटना के समय वह गांव में मौजूद नहीं थी।

बिंद थाना थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के गांव लौटने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच करेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी इकट्ठा किए गए हैं। जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने के लिए पुलिस सावधानीपूर्वक जांच कर रही है। ताकि सही दोषियों तक पहुंचा जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version