Home आवागमन Asia Rugby U-20 Championship 2025: यातायात व्यवस्था में बड़ा बहलाव, जानें डिटेल

Asia Rugby U-20 Championship 2025: यातायात व्यवस्था में बड़ा बहलाव, जानें डिटेल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी राजगीर में 9 और 10 अगस्त  को Asia Rugby U-20 Championship (एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप) का आयोजन होने जा रहा है। इस बड़े आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित रखने के लिए नालंदा प्रशासन ने व्यापक यातायात नियोजन तैयार किया है।

इस आयोजन के दौरान भीड़भाड़ और यातायात जाम से बचने के लिए कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।छबीलापुर मोड़ से हरियाली महादेवा, पिल्खी बाईपास तक सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। छबीलापुर से खेल अकादमी की ओर बड़े व्यवसायिक वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का प्रवेश निषिद्ध होगा।

पिल्खी बाईपास से राजगीर शहर की ओर (महादेवा के रास्ते) बड़े वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।नाहुब मोड़ से पिल्खी बाईपास की ओर ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का परिचालन बंद रहेगा। छबीलापुर मोड़ से महादेवा की ओर छोटे और बड़े सभी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात को सुचारु रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है।

राजगीर शहर से छबीलापुर की ओर बस, छोटे सवारी वाहन, और निजी वाहन राजगीर ROB, नाहुब मोड़ होते हुए पिल्खी बाईपास की ओर जाएंगे। छबीलापुर से खेल अकादमी की ओर बड़े व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि) का परिचालन सत्यानगर मोड़ से भुई मोड़, सिलाव होते हुए NH की ओर होगा। बिहारशरीफ और राजगीर शहर से छबीलापुर की ओर सभी व्यवसायिक वाहन ROB से सिलाव के मुई मोड़ होते हुए सत्यानगर की ओर जाएँगे।

वहीं दर्शकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए गंगाजल परियोजना कैंपस, स्टेट गेस्ट हाउस के समीप हॉकी मैदान, स्टेडियम मोड़ तिराहा के पास केरला पब्लिक स्कूल परिसर, नाहुब बाईपास, मयार के पास, स्टेडियम गेट नं. 01 के सामने लेवर कॉलोनी तक, RDH स्कूल परिसर, चक्रपाणि रेसिडेंशियल स्कूल परिसर जैसे स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

यातायात को नियंत्रित करने के लिए RDH स्कूल के पास, विरायतन के पास, शांति स्तूप मोड़, वनगंगा के पास, कलाली मोड़ के पास, आयुध कारखाना के पास, नाहुब मोड़/हसनपुर के पास, आयुध कारखाना मोड़ (गिरियक जाने वाले रास्ते में), हरियाली रेस्टोरेंट के पास, राजगीर स्टेडियम मोड़ के पास, कटारी मोड़, सत्यानगर मोड़, केरला पब्लिक स्कूल के सामने स्थानों पर ड्रॉपगेट लगाए जाएँगे।

दर्शकों और स्थानीय निवासियों के लिए सुझाव है कि  आयोजन के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसलिए समय से पहले अपने मार्ग और पार्किंग स्थान की योजना बनाएँ। प्रतिबंधित मार्गों से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। उदाहरण के लिए, यदि आप छबीलापुर की ओर जा रहे हैं, तो ROB और नाहुब मोड़ का उपयोग करें।

यातायात जाम से बचने के लिए बस या अन्य साझा परिवहन साधनों का उपयोग करें। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें। अनधिकृत पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। किसी भी यातायात संबंधी जानकारी या आपात स्थिति के लिए स्थानीय पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें।

हालांकि, खेल के दौरान राजगीर में होने वाली गतिविधियाँ केवल खेल तक सीमित नहीं हैं। आप इस अवसर पर राजगीर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले सकते हैं। शांति स्तूप, जापानी मंदिर, वेणु वन और गर्म जल कुंड जैसे स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

Asia Rugby U-20 Championship 2025: Big changes in traffic system, know the details
Asia Rugby U-20 Championship 2025: Big changes in traffic system, know the details

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version