बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर मिली राशि के उपयोग में लापरवाही अब प्रधानाध्यापकों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। वित्तीय वर्ष 2023–24 में बेंच-डेस्क खरीद के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित राशि के बावजूद उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) और मूल अभिश्रव जमा नहीं कराने वाले जिले के 36 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना लेखा) ने कड़ा रुख अपनाते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया है।
डीपीओ योजना लेखा ने बताया कि इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पूर्व में कई बार समीक्षात्मक बैठकों के माध्यम से निर्देशित किया गया था, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब इसे वित्तीय अनियमितता, मनमानी, आदेश की अवहेलना और कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।
21 फरवरी को कार्यालय में उपस्थित होने का आदेशः नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक 21 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर वेतन स्थगन, विभागीय कार्रवाई अथवा गबन मानते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इन 36 विद्यालयों ने नहीं जमा कराया उपयोगिता प्रमाण पत्रः जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के निम्नलिखित विद्यालय इस कार्रवाई की जद में आए हैं-
- उच्च विद्यालय, नेरूत, अस्थावां।
- प्राथमिक विद्यालय, मंडाछ खुर्द, बिहारशरीफ।
- मध्य विद्यालय, सिंगराहट, बिहारशरीफ।
- उर्दू मध्य विद्यालय, महलपर, बिहारशरीफ।
- मध्य विद्यालय, देउधा, बिहारशरीफ।
- प्राथमिक विद्यालय, सरबहदी, बिहारशरीफ।
- उर्दू प्राथमिक विद्यालय, चैनपुरा, बिहारशरीफ।
- मध्य विद्यालय, खंदक पर, बिहारशरीफ।
- नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गरीबपुर, बिहारशरीफ।
- मध्य विद्यालय, नकटपुरा, बिहारशरीफ।
- राजकीय उच्च विद्यालय, राणाविगहा, बिहारशरीफ।
- एनपीएस हरिजन टोला, प्यारेपुर, सरमेरा।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माधोपुर, चंडी।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महकार, सरमेरा।
- राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, तारापुरा, एकंगरसराय।
- कांग्रेस हाई स्कूल, दशरथपुर, गिरियक।
- प्राथमिक विद्यालय, भैरवा, हरनौत।
- केपीएस, पूनाडीह, हिलसा।
- मध्य विद्यालय, नगरनौसा।
- उच्च विद्यालय, पिलिछ, परबलपुर।
- एकेए प्लस टू उच्च विद्यालय, अंडवस, राजगीर।
- एनपीएस, पुरानी ईसुआ, सरमेरा।
- एनपीएस, ईसुआडीह दक्षिण, सरमेरा।
- प्राथमिक विद्यालय, मिसिनिया, सरमेरा।
- प्राथमिक विद्यालय, पेंदी, सरमेरा।
- मध्य विद्यालय, चेरो, सरमेरा।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जयकिशुन विगहा, सिलाव।
- मध्य विद्यालय, नांनद, सिलाव।
- मध्य विद्यालय, धरहरा, सिलाव।
- आदर्श मध्य विद्यालय, ईसुआ, सरमेरा।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मलावां, सरमेरा।
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सदहा।
- मध्य विद्यालय, चंडी मौ, सिलाव।
- मध्य विद्यालय, सिलाव।
- मध्य विद्यालय, करियाना, सिलाव।
- प्राथमिक विद्यालय, नयावन, बिहारशरीफ।
शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनीः शिक्षा विभाग ने दो टूक कहा है कि सरकारी धन का सही उपयोग और उसका समय पर लेखा-जोखा देना अनिवार्य है। लापरवाही करने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी या प्रधानाध्यापक को बख्शा नहीं जाएगा।
समाचार स्रोत: मुकेश भारतीय / मीडिया रिपोर्ट्स
