Home नालंदा देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है भारतीय मजदूर संघ : संगठन...

देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है भारतीय मजदूर संघ : संगठन मंत्री गणेश मिश्रा 

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। सबसे बड़े श्रमिक संगठन होने का गौरव प्राप्त भारतीय मजदूर संघ को लेबर-20 की अध्यक्षता करने का अवसर प्रदान किया गया है। यह कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है।

उपर्युक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गणेश मिश्रा ने कही।

Bharatiya Mazdoor Sangh is the countrys largest labor organization Organization Minister Ganesh Mishraशनिवार को चायनिज टेम्पल के सभागार में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सह संगठन मंत्री श्री मिश्रा ने कहा है कि आगामी 21 से 23 जून तक पटना में लेबर-20 की बैठक आयोजित की गयी है, जिसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या करेंगे। इसमें 20 देशों के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि श्रमिकों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ गैर- राजनीतिक श्रमिक संगठन है और यह शून्य से आज शिखर पर पहुँचा है।

दो दिवसीय बैठक के पहले सत्र में दिनांक 7अगस्त,2009 और  अप्रैल, 2023 को पटना में सम्पन्न 20वें अखिल भारतीय अधिवेशन की समीक्षा की गयी।

अधिवेशन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गयी और कहा गया कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बूते ही बिहार ने इतिहास रचा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कहा है कि भारतीय मजदूर संघ का विस्तार गाँव-गाँव तक हो, इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को दृढसंकल्पित होना होगा।

भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीरों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर दो दिवसीय बैठक का शुभारम्भ किया गया।

उदघाटन समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद राम ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री अशोक कुमार, राकेश भारती व रामबाबू सिंह, प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिन्हा, जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र प्रभात, उपाध्यक्ष लाल बहादुर प्रसाद के अलावा मंजू आर्या, बिनेशर पंडित, कौशलेंद्र पांडेय, शम्भू चौबे, राहुल वत्स आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version