Home फीचर्ड केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर: CRPF के 1500 रंगरूटों की...

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण केंद्र राजगीर: CRPF के 1500 रंगरूटों की ट्रेनिंग शुरु

Central Reserve Police Force Training Centre Rajgir Training of 1500 CRPF recruits begins
Central Reserve Police Force Training Centre Rajgir Training of 1500 CRPF recruits begins

राजगीर (नालंदा दर्पण)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के राजगीर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 68वें बैच के 1500 नव आरक्षियों के प्रशिक्षण की शुरुआत कर दी गई है। इस बार विशेष रूप से इन्हें अत्याधुनिक हथियारों के संचालन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रशिक्षण वरीय अधिकारियों की देखरेख में 44 सप्ताह तक चलेगा। जिसमें जवानों को नई तकनीकों और आधुनिक युद्धक रणनीतियों से अवगत कराया जाएगा।

इस बार CRPF के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कई नए आयाम जोड़े गए हैं। जिससे जवान किसी भी परिस्थिति में दुश्मनों को करारा जवाब देने में सक्षम होंगे। तकनीकी उन्नति को ध्यान में रखते हुए बल की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • दंगारोधी उपकरणों का उपयोग: अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, लाइट और मीडियम बुलेटप्रूफ गाड़ियां, रिकवरी वैन, नाइट विजन डिवाइस और उन्नत संचार उपकरणों का इस्तेमाल सिखाया जाएगा।
  • हथियारों की ट्रेनिंग: जवानों को AK-47, INSAS राइफल, X-95, UBGL, CGRL, मोर्टार जैसी आधुनिक हथियार प्रणालियों का प्रयोग सिखाया जाएगा।
  • रणनीतिक अभ्यास: एंबुश, रेड, कैसो और सैडो जैसी युद्धक रणनीतियों का गहन अभ्यास कराया जाएगा।
  • विशेष ऑपरेशन ट्रेनिंग: बम निष्क्रिय करने की तकनीक (IEDD), फील्ड फायरिंग, जंगल सर्वाइवल ट्रैनिंग और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने की कला सिखाई जाएगी।
  • मानवाधिकार और आपदा प्रबंधन: जनता के साथ सुमधुर संबंध और आपदा प्रबंधन जैसी आवश्यक विषयों की जानकारी दी जाएगी।

CRPF विभिन्न परिस्थितियों में कार्य करने के लिए विशेष इकाइयों के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

  • रैपिड एक्शन फोर्स (RAF): सांप्रदायिक और जातीय हिंसा से निपटने में सक्षम।
  • कोबरा बटालियन: नक्सलवाद और माओवाद से निपटने के लिए प्रशिक्षित।
  • पार्लियामेंट्री ड्यूटी ग्रुप: संसद की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
  • स्पेशल ड्यूटी ग्रुप: VIP सुरक्षा में तैनात।

इस प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, सहनशक्ति, शारीरिक फिटनेस, निहत्थे युद्धकला, ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS) और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का कुशलता से प्रयोग करना सिखाया जाएगा। इसके अलावा जंगल में सर्वाइवल ट्रेनिंग और विशेष रूप से दुश्मनों से रात में निपटने के लिए उन्नत हथियार प्रणालियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि CRPF ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और देशभक्ति से केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और जनता का विश्वास जीता है। यह बल आंतरिक सुरक्षा से लेकर प्राकृतिक आपदाओं में सहायता पहुंचाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जवानों को हर परिस्थिति के लिए तैयार किया जा रहा है। ताकि वे देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version