गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

चौकीदार पुत्र ने सरपंच को तलवार से काटा, 7 लोग जख्मी, 3 लोग गंभीर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसारी पंचायत के बरहोग गांव में आपसी विवाद में चौकीदार पुत्र ने सरपंच पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

उसके बाद ग्रामीणों ने जख्मी लोगों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरपंच समेत तीन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। जिनमें जमसारी पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश कुमार, शांतनु राम उर्फ लालबहादुर, धीरेंद्र कुमार है। वहीं चौकीदार पक्ष के चार लोग भी जख्मी बताए जाते हैं।

तलवार की वार से जख्मी सरपंच के अनुसार वे बरहोग गांव में पीएनबी बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। देर शाम जब बैंक बंद कर घर पहुंचा तो देखा कि चौकीदार पुत्र हाथ में तलवार लिए हमारे घर पर चढ़कर मेरे भाई के साथ गाली गलौज कर रहा था। झगड़ा होते देख दोनों को समझाने लगा।

इसी दौरान अक्षय कुमार ने तलवार से हमारे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद आस पास के भीड़ जुटने पर आरोपी पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गया।

वही चौकीदार पुत्र अक्षय कुमार का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों तरफ से मारपीट हुआ है। ग्रामीणों की माने तो चौकीदार पुत्र अपने पिता के पद का फायदा उठा कर गांव के किसी भी व्यक्ति से भिड़ जाता है। कुछ साल पहले भी जमसारी पंचायत के मुखिया को मारपीट कर घायल कर दिया था।

वहीं बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार आपसी विवाद मे दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रोहिणी नक्षत्र की भीषण गर्मी देख मुस्कुराए किसान, 2 जून तक रहेगी नौतपा

 नालंदा के ग्रामीण क्षेत्र के 4 लाख घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

सीएम नीतीश के गांव-जेवार में एक स्कूल के 5 शिक्षकों की निर्मम पिटाई, जाने सनसनीखेज मामला

नालंदा के गांवो में भी युवा वर्ग के लिए है रोजगार की अपार संभावनाएं

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध