सीपीआईएम का त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, बोले प्रकाश करात- खतरे में लोकतंत्र और संविधान

राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में कम्युनिस्ट पार्टी का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सिविल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीपीआईएम केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रकाश करात, अवधेश कुमार , ललन चौधरी, अरुण मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

प्रशिक्षण के पहले दिन अपने संबोधन में उद्घाटनकर्ता प्रकाश करात ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान के अंदर खतरे को देखते हुए आज मार्क्सवाद की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इन्हीं कारणों से लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु आज शोषित वंचित अनपढ़ गरीब दलित पिछड़ा वर्ग को जागरूक करने हेतु इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

वहीं केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अवधेश कुमार ने कहा कि आज जिस तरह से हमारे देश में निजीकरण के नाम पर युवाओं को भटकाने का किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि आने वाले वक्त में देश की सारी सरकारी संपत्ति मात्र चंद ठेकेदार और दलालों के हाथों में रहेगा और हमारे देश के युवा पुनः गुलामी की ओर अग्रसर हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस देश के वंचित पिछड़े दलित गरीब वर्ग के लोग जिन विभागों में सबसे ज्यादा बहस होते हैं उन्हें विभागों को सबसे पहले वर्तमान निरंकुश सरकार बेचने का काम कर रही है और अपने लिए कार्य कर रहे दलालों को पूरी संपत्ति सौपने का काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के स्वागत समिति के स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव, स्वागत सचिव जनार्दन प्रसाद, स्वागत  कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद के साथ-साथ रामदहीन राजवंशी, परमेश्वर राजवंशी, कृष्ण यादव, अखिलेश पंडित, सुधीर मांझी, अरुण मांझी, लखन राजवंशी, अखिलेश राजवंशी आदि स्थानीय कार्यकर्तागण तन मन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लगे हुए हैं। यह प्रशिक्षण 19 से 21 सितंबर तक चलेगा, जिसमें करीब सैकड़ो कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

Exit mobile version