करंट की चपेट में आने से एक बकरी समेत वृद्ध पति-पत्नी की मौत

बेन (रामावतार)। बेन प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी व एक बकरी की मौत हो गई।

मामला बेन थाना क्षेत्र के जनारो गांव का है। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी बकरी को लेकर घर से बाहर निकला था। बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी के दर्दनाक मौत की खबर फैलते हीं आसपास के लोग एकत्र हो गए।

मरने वालों में किशोरी चौहान उम्र 62 वर्ष और उनकी पत्नी गिरजा देवी उर्फ कतरनी देवी उम्र 60 वर्ष व एक बकरी शामिल है।

बताया जाता है कि बकरी को बचाने के चक्कर में पति-पत्नी की जान चली गई। बकरी सुबह घर से बाहर चरने निकली थी। इस दरम्यान गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में बकरी आ गई।

बकरी को छटपटाता देख किशोरी चौहान की पत्नी गिरजा देवी उर्फ कतरनी देवी ने बकरी को बचाने दौड़ी। बकरी में स्पर्श करते हीं गिरजा देवी भी करंट की चपेट में आ गई। गिरजा देवी की चीख पुकार पर उसका पति किशोरी चौहान भी दौड़ा। वह भी पत्नी को पकड़कर छुड़ाने के चक्कर में बिजली करंट की चपेट में आ गए और तीनों की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्रियाँ छोड़ गए हैं।

इस घटना की जानकारी बेन पुलिस को दिए जानें पर पुलिस मौके पर पहुंच जरूरी कारवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया और पुलिस जांच में जुट गई है कि बिजली तार कौन ले गया और करंट कैसे फैला था।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बकरी चराने के क्रम में बिजली प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से पति-पत्नी की मौत हुई है। जिसे पोस्टमार्टम कर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।

Exit mobile version