Home गाँव-जवार चंडी में बेखौफ चोरों का आतंक, ज्वैलर्स की बाइक से लाखों उड़ाए

चंडी में बेखौफ चोरों का आतंक, ज्वैलर्स की बाइक से लाखों उड़ाए

Fearless thieves terrorize Chandi, steal lakhs from jeweler's bike
Fearless thieves terrorize Chandi, steal lakhs from jeweler's bike

हिलसा (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर पहुंच गया है। बीती रात एक चौंकाने वाली वारदात में नरसंडा मोड़ के समीप स्थित तनिक सिंह के मार्केट में ज्योति अलंकार ज्वैलर्स के संचालक नंदलाल प्रसाद वर्मा की बाइक से अज्ञात चोर ने 5 किलो चांदी, 18.5 ग्राम सोना और 20 हज़ार रुपये नकद उड़ा लिए।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 8:30 बजे की है, जब नंदलाल वर्मा अपनी दुकान बंद कर बाइक की डिक्की में सामान रखकर बाहर आए थे। तभी एक उजले शर्ट पहने व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाया और डिक्की में रखे थैले को चुपचाप गायब कर दिया। जब तक वर्मा कुछ समझ पाते, चोर मौके से फरार हो चुका था।

इस चोरी की घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा चंडी थाना में दर्ज कराई गई है। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, पुलिस अब तक सिर्फ जांच का आश्वासन ही देती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन चंडी पुलिस केवल खानापूर्ति में लगी है।

इससे पहले भी इलाके में कई बड़ी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें जीविका सीएम से दिनदहाड़े 50 हज़ार रुपये की लूट, माधोपुर पैक्स अध्यक्ष बिक्कू कुमार के घर से लाखों की चोरी, दयालपुर निवासी अरविंद पांडे के बंद घर से जेवर और साड़ी की चोरी आदि शामिल है।

इन सभी घटनाओं ने मिलकर स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले तीन महीनों में चोरी व लूट की घटनाओं में तेज़ी से इजाफा हुआ है। बावजूद इसके एक भी मामला सुलझा नहीं पाया गया है। वहीं लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके के ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। लोग अब पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version