Home अस्थावां बिहार शरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट...

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से निकला 10 किलो का सिस्ट, कई माह से परेशान थी वृद्धा

0

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार शरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के पेट से 10 किलो का सिस्ट निकालने में सफलता हासिल की है। महिला ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे 7 दिनों तक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

अस्थावां प्रखंड के कन्हैया राउत की 61 वर्षीय पत्नी सुंदरी देवी को पिछले 3 माह से पेट दर्द की शिकायत थी पेट दर्द की शिकायत पर पिछले मां 27 जुलाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल आई जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

अल्ट्रासाउंड में महिला के पेट में सिस्ट पाया गया। उसके बाद गुरुवार को डॉ. राजीव रंजन, डॉ. राजशेखर और डॉक्टर प्रशांत की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर महिला को एक नई जिंदगी दी है।

नालंदा जिला सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों एवव स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन और ईलाज की समुचित व्यवस्था है। लोग दलालों के चक्कर में न पड़े। ईलाज और ऑपरेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन से मिलकर अपनी बात बताएं।

महिला के पति कन्हैया राउत ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे। इस कारण उन्होंने सरकारी बिहार शरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर भरोसा जताया। जिसके कारण आज उनकी पत्नी को नई जिंदगी मिली है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version