Home इस्लामपुर इस्लामपुर विधायक ने SIR में फर्जीवाड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोली पोल

इस्लामपुर विधायक ने SIR में फर्जीवाड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोली पोल

Islampur MLA exposed the fraud in SIR by holding a press conference
Islampur MLA exposed the fraud in SIR by holding a press conference

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण संवाददाता)। बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। स्थानीय विधायक राकेश कुमार रौशन ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों के नाम शामिल हैं, जो लोकतंत्र की नींव को हिला देने वाला है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और इंडिया गठबंधन लगातार आवाज उठा रहे हैं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

विधायक रौशन ने इस्लामपुर प्रखंड RJD कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घोटाले की परतें खोलीं। उन्होंने कहा कि देशभर में चल रही SIR प्रक्रिया में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

विधायक ने गुस्से भरे लहजे में बताया कि हमारे 174 इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मृतकों के नाम अभी भी दर्ज हैं, जो प्रारूप प्रकाशन के बाद सामने आया है।

विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदाहरण देते हुए साबित किया कि यह कोई छोटी-मोटी गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित फर्जीवाड़ा है। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों से मृत मतदाताओं के नामों की सूची पढ़कर सुनाई।

जिनमें मतदान केंद्र संख्या 94 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगाय) पर क्रम संख्या 212: बाबूलाल मिस्त्री, क्रम संख्या 283: कौशल्या देवी, क्रम संख्या 289: ब्रह्मदेव पांडेय, क्रम संख्या 414: सुनील कुमार, क्रम संख्या 434: राजू यादव, क्रम संख्या 486: जनक देवी,  क्रम संख्या 508: किशोरी राउत, क्रम संख्या 511: संजय कुमार, क्रम संख्या 522: श्याम फूल देवी, क्रम संख्या 543: राजेंद्र राउत, क्रम संख्या 614: मंजू देवी शामिल हैं।

वहीं मतदान केंद्र संख्या 161 पर क्रम संख्या 360: राजबल्लभ सिंह, क्रम संख्या 350: सुरेश गोप, क्रम संख्या 359: जयबुला देवी और मतदान केंद्र संख्या 160 पर क्रम संख्या 249: शांति देवी शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति मृत घोषित हो चुके हैं। फिर भी उनकी नाम नई मतदाता सूची में शामिल हैं।

विधायक ने कहा कि यह सरासर गलत है और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। अगर मृतकों के नाम वोटर लिस्ट में रहेंगे तो फर्जी वोटिंग का खतरा बढ़ जाएगा, जो लोकतंत्र के लिए घातक है।

रौशन ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहा कि RJD इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। हमारी पार्टी ने पूरे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। SIR को पूर्णतः निरस्त किया जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने इंडिया गठबंधन के अन्य दलों का भी जिक्र किया, जो देशभर में ऐसे फर्जीवाड़ों का खुलासा कर रहे हैं। विधायक के अनुसार BLO की लापरवाही के कारण ही यह स्थिति बनी है और अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो चुनावी प्रक्रिया पर जनता का विश्वास टूट जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक के साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जो इस मुद्दे पर एकजुटता दिखा रहे थे। इनमें प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर सिंह, भाकपा के अंचल सचिव अनिल यादव, RJD नगर अध्यक्ष उपेंद्र यादव, उमेश यादव सहित अन्य कई लोग शामिल थे। सभी ने SIR प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि अगर फर्जीवाड़ा नहीं रोका गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version