Home नूरसराय नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 हाईवा शराब समेत 2 अंतर्राज्यीय तस्कर...

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 हाईवा शराब समेत 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Major action by Nalanda Police: 2 inter-state smugglers arrested along with 2 Hiva liquor

नूरसराय (नालंदा दर्पण) नालंदा पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आज सुबह 04:00 बजे नूरसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहटा–सरमेरा पथ पर दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तस्करों द्वारा दो हाईवा ट्रकों में गिट्टी के नीचे छिपाकर 7990.23 लीटर विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया।

Major action by Nalanda Police: 2 inter-state smugglers arrested along with 2 Hiva liquor
Major action by Nalanda Police: 2 inter-state smugglers arrested along with 2 Hiva liquor

नूरसराय थानाध्यक्ष को मद्य निषेध विभाग पटना से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि झारखंड नंबर के दो हाईवा ट्रकों में गिट्टी के नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर झारखंड से बिहार लाई जा रही है। यह ट्रक भागनविगहा और चौहान मोड़ होते हुए दनियावां की ओर जाने वाले थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) बिहारशरीफ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने बिहटा–सरमेरा पथ पर ग्राम मुजफ्फरपुर के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान झारखंड नंबर के दो हाईवा ट्रक (रजि. नं. JH 10P 5634 और JH 01 AC 9605) आते दिखे। पुलिस को देखकर चालकों ने ट्रकों को घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल और सरकारी वाहनों की मदद से दोनों ट्रकों को घेरकर पकड़ लिया गया।

ट्रकों की विधिवत तलाशी में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई, जिसमें MC Dowells No 1 Whisky (750 ML): 233 कार्टून (2097 लीटर) , MC Dowells No 1 Whisky (375 ML): 303 कार्टून (2727 लीटर) , MC Dowells No 1 Whisky (180 ML): 124 कार्टून (1071.36 लीटर) , MC Dowells No 1 Whisky (750 ML): 691 बोतल (518.25 लीटर), MC Dowells No 1 Whisky (375 ML): 2148 बोतल (805.5 लीटर), MC Dowells No 1 Whisky (180 ML): 1559 बोतल (280.62 लीटर), Tuborg Premium Super Danish Beer (500 ML): 768 केन (384 लीटर) , King Fisher Extra Strong Premium Beer (500 ML): 192 केन (96 लीटर), Thunder Bolt Premium Strong Beer (500 ML): 21 केन (10.5 लीटर) यानि कुल बरामद शराब: 7990.23 लीटर शामिल हैं।

इसके अलावा दोनों हाईवा ट्रक, दो जीपीएस डिवाइस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान राजेन्द्र कुमार साह पिता सीताराम साह  कतरास मोड़ हुसैनाबाद पहाड़ी थाना झरिया जिला धनबाद झारखंड और  उमेश कुमार साह पिता स्व. भूलली साह  उँटा–पत्थर थाना गडही जिला जमुई  बिहार के रुप में हुई है।

बरामद शराब, ट्रकों और अन्य सामानों की जप्ती सूची बनाकर विधिवत जब्ती की गई। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर नूरसराय थाना कांड सं. 393/25, दिनांक 10.07.2025, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सरगना की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

इस कार्रवाई में शामिल विशेष छापामारी दल में बिहारशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) संजय कुमार जायसवाल, नूरसराय अंचल निरीक्षक रामशंकर सिंह, नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, नूरसराय थाना  के पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, रमेश पासवान, परिचारीक पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार, रामजीत प्रसाद, सशस्त्र अवर निरीक्षक सुनील राम, इन्द्रजीत पासवान, सिपाही राकेश कुमार (848),  नितिश कुमार (1937) शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version