विधायक के गुर्गों ने महिला पत्रकार संग किया रेप का प्रयास, दी जान मारने की धमकी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बीती रात हिलसा अनुमंडल से एक दैनिक अखबार की महिला रिपोर्टर को निवर्तमान विधायक के गुर्गों ने सपरिवार जान से मारने की धमकी दी है।

इस बाबत पीड़ित महिला पत्रकार ने हिलसा थाना में बीत रात लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन हिलसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र के ढुलबुल रवैया के कारण बीती रात न तो एफआईआर दर्ज किया गया और न ही मामले की जांच की गई।

तब हिलसा अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद ने हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद से बात की, जिसके बाद पीड़ित महिला पत्रकार का एफआईआर दर्ज किया गया।

श्री प्रसाद ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अगर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं होता है तो नालन्दा जिले के पत्रकार चुप नहीं रहेंगे। इस मामले को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों से लेकर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार तक लेकर जाएंगे।

लिखित शिकायत में महिला पत्रकार ने दो लोगों अपु कुमार, पिता अशोक महतो व सोनू कुमार दोनों हिलसा थाना के आसपास रहते हैं, उन्हें नामजद आरोपी बनाते हुए हिलसा थाना में मामला दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला पत्रकार के अनुसार दोनों आरोपी बीती शाम करीब 6:00 बजे महिला पत्रकार को घर में अकेले पाकर प्रतिबंधित शराब के नशे में धुत होकर जबरन घूंस गया और बलात्कार करने की मंशा से महिला पत्रकार को उसके ही कमरे के बेड पर धकेल दिया।

लेकिन महिला पत्रकार ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह उन दोनों को धक्का देकर अपने कमरे का दरबाजा अंदर से बंद कर लिया। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाने लगी।

महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों की भीड़ आता देख दोनों आरोपी सपरिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

इस मामले को लेकर हिलसा अनुमंडल पत्रकार संघ के साथ-साथ जिले के पत्रकारों में भी रोष व्याप्त है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker