राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजकीय राजगीर मलमास मेला के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा / पंथ के साधु-संतों के विभिन्न आवासन स्थलों पर पर्याप्त साफ-सफाई, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के उपरांत नगर आयुक्त तरणजोत सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने साधु-संतों के साथ उनके निर्धारित आवासन स्थलों का निरीक्षण किया। उनकी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध किया गया।
स्थल संरचना एवं आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साफ-सफाई के लिए भी उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।