Home हरनौत भूमि विवाद में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या से दहशत, मुख्य...

भूमि विवाद में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या से दहशत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Terror due to murder of youth by pelting him with bricks and stones in a land dispute, main accused arrested

हरनौत (नालंदा दर्पण)। भागनबीघा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में देर शाम भूमि विवाद ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया। गली और रास्ते को लेकर पिछले तीन वर्षों से चल रहा विवाद इस कदर भड़का कि गांव के युवक पवन पासवान की ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतक पवन पासवान हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करता था और शनिवार को ही घर लौटा था। लेकिन गांव आने के अगले ही दिन पुराने विवाद ने उसकी जिंदगी छीन ली। परिजनों का आरोप है कि उनका गोतिया लंबे समय से दबंगई कर रहा था और अक्सर गांव में मारपीट, धमकी जैसी घटनाओं में शामिल रहता था। जमीन और रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

परिजन बताते हैं कि विवाद के बीच पहले आरोपी पक्ष ने सरयुग पासवान पर भी ईंट-पत्थरों से बर्बर हमला किया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती तो मॉब लिंचिंग जैसी बड़ी घटना घट सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही भागनबीघा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सरयुग पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल टीम भी गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version