बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीते दिन हुई बारिश से गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन स्मार्ट सिटी की हकीकत बयां करते हुए बिहारशऱीफ नगर निगम के तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। मामूली बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। शहर के भराव मोड़, टेलिफोन एक्सचेंज मोड़, धनेश्वरघाट, खंदकपर, रांची रोड, रामचन्द्रपुर समेत अन्य इलाकों की सड़कें पानी में डूब गई।

कमोवेश बिहारशरीफ नगर का जो हाल 10-20 साल पहले था। वही हाल आज भी दिखता है। यहाँ स्मार्ट सिटी के नाम पर नागरिकों को ठगा जा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था मुकम्मल नहीं होने के कारण नाले का पानी सड़क पर आ जाता है। बरसात के महीनों पहले से निगम दावा कर रहा था कि पानी की निकासी की व्यवस्था कर ली गई है। अगर व्यवस्था कर ली थी तो सड़क पर पानी कहां से आ रहा है। इसका उत्तर ढूंढना जरुरी है।