Home अपराध दर्जन भर लोगों की हत्यारिन महिला को मिली ढाई साल की कारावास...

दर्जन भर लोगों की हत्यारिन महिला को मिली ढाई साल की कारावास सजा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। वर्ष 2022 में बिहारशरीफ नगर क्षेत्र अंतर्गत सोहसराय थाना अवस्थित छोटी पहाड़ी मोहल्ला में घटित चर्चित जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड सुनीता देवी उर्फ मैडम सुनीता को कोर्ट ने दोषी पाते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के न्यायिक दंडाधिकारी शत्रुंजय कुशवाहा ने उक्त फैसला सुनाते हुए सुनीता के बेटे सूरज कुमार को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। आरोपित सुनीता देवी सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित पहाड़तली की रहने वाली है।

मामले में अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन पदाधिकारी नलिनी कांत त्रिपाठी ने सभी छह लोगों की गवाही करायी व बहस की। केस की मॉनिटरिंग डीपीओ जयप्रकाश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2022 को जहरीली शराब कांड की मास्टरमाइंड सुनीता देवी द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए अर्धनिर्मित मकान को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बिहारशरीफ के तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात कुमार, बीडीओ अंजन दत्ता समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस गई थी। इसी दौरान उसके घर से एक कार्टून में छुपाए गए देसी कट्टा को बरामद किया गया था।

इसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभात कुमार ने सुनीता देवी व उसके पुत्र को मामले में आरोपित करते हुए। एफआईआर दर्ज कराई। मास्टरमाइंड सुनीता देवी के घर से शस्त्र बरामदगी मामले में छह लोगों को गवाह बनाया था, जिन्होंने गवाही दी।

इसमें बिहारशरीफ के तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात कुमार, बीडीओ अंजन दत्ता, सीओ धर्मेंद्र पंडित, नगर निगम कर्मी सूरज कुमार, डीएसपी सार्जेंट मेजर मदन कुमार व एएसआई अशोक कुमार शामिल हैं।

बता दें कि विगत 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति के दिन पहड़तल्ली में दर्जनों लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था। जिससे 15 जनवरी और 16 जनवरी को पहड़तल्ली, छोटी पहाड़ी, श्रृंगारहाट, मोगलकुआं मोहल्लों के एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी थी तथा तीन लोगों की आंखों की रौशनी चली गयी थी। पुलिस की छानबीन के बाद सुनीता को इस कांड का मुख्य आरोपित बनाया गया था। पहाड़ पर बने उसके मकान को तोड़ने के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version