Home शिक्षा दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न, विजेता-उपविजेता छात्र-छात्राएं हुए समानित

दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न, विजेता-उपविजेता छात्र-छात्राएं हुए समानित

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। नेहरू युवा केंद्र संगठन नालंदा सह युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में विष्णुपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में इसलामपुर विधायक राकेश कुमार रौशन, विधालय प्रधानाध्यापक विनोद कुमार और इसलामपुर नेहरू युवा केंद्र प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय युवा समन्वयक कुमारी केतू तथा सिंटू के द्वारा संयुक्त रुप से संचालन किया गया।

Two day sports program completed winner runner up students honored 1इस प्रतियोगिता में कई टीम ने भाग लिया। जिसमें फुटबॉल विजेता अमनावा, और उपविजेता सोनवां  को सिल्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वही कबड्डी मे  खनंगाह स्कूल के विजेता व उपविजेता लड़का को खंनगाह को कप एवं प्रणाम पत्र और विष्णुपुर विधालय के कवड्डी मे लड़की विजेता और अमनावां के उपविजेता को कप एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लड़का और लड़की के द्वारा रेस खेल कार्यक्रम मे भाग लिया गया। इसमें लड़का के द्वारा रेस 200, 400, 800,1500, 3000 मीटर, लड़की के द्वारा 100, 200, 400 मीटर का स्लो साइकिल वॉलीबॉल लम्बी कूद आदि खेल खेला गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं से लोगो में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर रेफरी कुणाल वण॔जी, समाजसेवी हरेन्द्र कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version