Home पुलिस राजगीर घुमने आई नाबालिग के साथ गैंगरेप का प्रयास करते किया वीडियो...

राजगीर घुमने आई नाबालिग के साथ गैंगरेप का प्रयास करते किया वीडियो वायरल

राजगीर थाना क्षेत्र के लेलिन नगर के बताए जा रहे इस वीडियो में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा सुनसान पहाड़ पर एक लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए गैंग रेप का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया जा रहा है। इस वीडियो में जब लड़की के साथ मौजूद उसका प्रेमी गैंग रेप के प्रयास का विरोध कर रहा है तो मनचले उसकी भी पिटाई कर रहे हैं…

 

नालंदा दर्पण डेस्क। खबर है कि बिहार में इन दिनों गैंगरेप की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा रहा है। नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के बताए जा रहे इस वीडियो में लेलिन नगर राजगीर का नाम लिया गया है।

घटना के बाद यह वीडियो तेजी से व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से यह प्रतीत होता है कि यह वीडियो लेलिन नगर के सामने वाली पहाड़ी पर बनाया गया है।

फिलहाल इस मामले में राजगीर थाना में कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नही कराई गई है।

खबर के अनुसार एसपी निलेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना नालंदा का ही है। इस मामले की जांच का जिम्मा राजगीर के डीएसपी को दिया गया है।

अब देखना यह है कि इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर स्थानीय पुलिस कब तक लड़की के साथ दरिन्दगी से पेश आने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती है।

नाबालिग के साथ रेप की कोशिश का ये वीडियो नालंदा समेत आसपास के जिलों के कई व्हाट्सऐप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version