सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

नालंदा दर्पण डेस्क। पिछले एक सप्ताह से समूचे बिहार में नालंदा जिला के सोहसराय थाना में पदास्थापित एक पुलिस अफसर का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि बिहारशरीफ नगर निगम के अधिकारी द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है और फुटपाथी दुकानदार असंतोष प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और तब सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि सिंह की इंट्री होती है। उसके बाद थानाध्यक्ष की पुलिसिया भाषा सबकी मां बहन एक की हनक शुरु हो जाती है।

ऐसे में सवाल उठना लाजमि है कि आखिर आम जनता के बीच किसी पुलिसकर्मी या अफसर को ऐसी गंदी भाषा में चीखने चिल्लाने की ट्रेनिंग किस स्तर पर दी जाती है। या फिर उनके अपने संस्कार बोलते हैं। यह सब स्पष्ट करना पुलिस महकमा का काम है। आम लोग ऐसी हरकत पर सिर्फ आक्रोश ही प्रकट कर सकते है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=d9bW2CBZ_Uw[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=Z0dvf0W_nzU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DuflqfVjAog[/embedyt]

Exit mobile version