राजगीर (नालंदा दर्पण)। आज बुधवार को पर्यटन सूचना केंद्र राजगीर में पर्यटन विभाग के सौजन्य से टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट विषय पर विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राजगीर को सुसज्जित और सुव्यवस्थित रखने में आम नागरिकों सहित स्टेकहोल्डर, सारे जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का भी अहम रोल है।
उन्होंने कहा कि मेरी पदस्थापना अभी फिलहाल यहां हुई है। मैं 10 वर्ष पूर्व राजगीर प्रशिक्षण के दौरान आया था। इन दिनों में राजगीर आज बदला बदला नजर आ रहा है ।
मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा की पर्यटक स्थल की गरिमा बगैर सुरक्षा के नहीं बढ़ सकता है, इसलिए हमारे तरफ से किसी भी तरह के समस्या होने पर पर्यटकों को त्वरित सुविधा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि राजगीर में पर्यटक मित्र के नाम से पुलिस की गाड़ी चलती है साथ ही पर्यटकों के सुरक्षा के लिए टीओपी बनाया गया है, जिसमें कुंड टीओपी, वीरायतन टीओपी कार्यरत है। साथ ही जू सफारी टीओपी भवन निर्माण का कार्य जारी है यह निर्माण हो जाने के बाद जू सफारी टीओपी भी काम करना शुरू कर देगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा कि राजगीर एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के साथ-साथ सर्वधर्म समभाव की नगरी है। यहां सभी धर्म के धर्म प्रमुख का आगमन हुआ है। भगवान बुद्ध, महावीर, भगवान कृष्ण, गुरुनानकदेव, मखदूमशाह, यहां तक की ईसा मसीह का भी यहां आगमन हुआ है। इसलिए धरती पवित्र पावन है।
कार्यक्रम के मंच का संचालन कर रहे एलआईसी के डीओ सह पंडा कमिटी के प्रवक्ता सुधीर कुमार उपाध्याय ने कहा कि राजगीर धरती का स्वर्ग है। उन्होंने राजगीर गान गाकर लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर नगर परिषद राजगीर के अध्यक्ष जीरो देवी, उपाध्यक्ष मुन्नी देवी , पार्षद, श्यामदेव राजवंशी पार्षद जीत राज, पार्षद विकास कुशवाहा, फुटपाथ मंच के अध्यक्ष समाजसेवी रमेश कुमार पान, गोपाल भदानी, अखिल भारतीय पान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता कुमारी गुप्ता, जैन श्वेतांबर कोठी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व पार्षद श्रवण यादव, जदयू नेता आसुतोष कुमार पांडेय, नालन्दा के गोपाल शरण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- उपविकास आयुक्त ने परवलपुर में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक
- परवलपुर प्रखंड में नालंदा जिला प्रशासन का पहला जनसंवाद कार्यक्रम
- अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है ईंट भठ्ठा संचालक के सारे हत्यारोपी
- प्राथमिक कृषि शाखा समिति में 4 करोड़ का घोटाला, पीड़ितों ने डीएम को घेरा
- चंडी में भयानक सड़क हादसा, 4 युवक की मौत, 3 लोग गंभीर