आभूषण दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद समेत 15 लाख की चोरी

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतीपुर बाजार में विजय कुमार वर्मा के आभूषण दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार नगद नगद 15 लाख रुपए मूल्य के समान चोरी हो गयी है।

15 lakh rupees stolen along with cash by breaking the lock of jewelery shop 1पीड़ित दुकानदार,जो रानीपुर पंचायत के ग्राम कचहरी न्याय मित्र भी हैं, उन्होंने बताया कि दुकान बद कर रविवार को पटना चले गए थे। मंगलवार की सुबह पटना से घर पहुंचे तो देखा कि दुकान के मेन गेट का ताला टूटा है। जब अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दो गोदरेज और दो तिजोरी का ताला टूटा हुआ है। उसमें रखे नगद पचास हजार रुपए और लगभग 15 लाख रुपए की सोने चांदी के आभुषण गायब है। इसकी सूचना थाना को दिया गया है।

इस घटना को लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। विरोध में सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने बद कर रखी है और इस वारदात में संलिप्त अपराधियों को को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

दुकानदारों का कहना है कि यहां चोर अपराधियों में पुलिस से डर भय समाप्त हो गया है। यही वजह है कि चोरी के साथ साथ अप्रिय घटनाओं मे वृद्धि हो गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष कुछ भी बताने से इंकार किया। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस हमेशा अपनी राग अलापने में लगी रहती है। जिसकी वजह से अपराधी और चोर उच्चके अप्रिय घटनाओं का अंजाम देने से बाज नही आ रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker