चुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025: लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिलाई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन नालंदा जिले में चुनावी प्रक्रिया के प्रति नागरिकों की जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र की मजबूती को सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। क्योंकि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करना चाहिए…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह शहीद हरदेव भवन नालंदा समाहरणालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नालंदा के अपर समाहर्ता मंजीत कुमार ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

श्री कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। ताकि मतदाताओं में जागरूकता पैदा की जा सके और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अपर समाहर्ता ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शपथ दिलाई कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिले के निर्वाचन विभाग से संबंधित आंकड़ों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

प्रारूप मतदाता सूची में निर्वाचकों की संख्या

    • पुरुष: 11,97,473
    • महिला: 10,90,560
    • तृतीय लिंग: 67
    • कुल: 22,88,100

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन (07.01.2025)

    • पुरुष: 12,02,946
    • महिला: 10,94,318
    • तृतीय लिंग: 66
    • कुल: 22,97,330

निर्वाचकों की बढ़ोतरी

    • पुरुष: 5,473
    • महिला: 3,758
    • कुल वृद्धि: 9,231

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के पश्चात 18-19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की संख्या

    • पुरुष: 11,676
    • महिला: 6,922
    • तृतीय लिंग: 2
    • कुल: 18,600

दोहरी प्रविष्टी स्थानांतरित एवं मृत निर्वाचकों का विलोपन

    • कुल विलोपित निर्वाचक: 9,617
    • दोहरी प्रविष्टी के कारण विलोपित: 1,353
    • स्थानांतरण के कारण विलोपित: 4,241
    • मृत्यु के कारण विलोपित: 4,023

मतदान प्रतिशत

    • लोकसभा आम निर्वाचन 2024: 49.89%
    • विधानसभा आम निर्वाचन 2020: 52.55%

इस अवसर पर अपर समाहर्ता के अलावा आपदा विभाग, जिला सामान्य शाखा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आईटी मैनेजर, डीआईओ और अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future