थरथरी में श्रीराम पेट्रोल पंप के कर्मियों के साथ मार-पीट कर 3 लाख की लूट

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। इस समय एक बड़ी खबर नालंदा के थरथरी से आ रही है जहां बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के बहाने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर लगभग तीन लाख रुपए लूट फरार हो गए।

थरथरी नूरसराय मुख्य मार्ग के रायपुर कोयल बिगहा गांव के पास स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप पर बाइक सवार चार बदमाशों ने शाम को पेट्रोल पंप के कैशियर को पिस्तौल के बट से मारपीट कर तीन लाख रुपए लूट लिया। घटना थरथरी थाना क्षेत्र का है। लूट के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर ग्रामीण, पुलिस व क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो गए।

पेट्रोल पंप के जख्मी रमेश कुमार ने बताया कि श्रीराम पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, रविवार की शाम को दो बाइक पर चार युवक पेट्रोल भराने पहुंचे। उसके बाद दो बदमाश कैश रूम में घुस गया और कहा कि हमें लगा कि पेट्रोल लेने के बाद पेटीएम से पेमेंट करने आया है।

इसी बीच अचानक बदमाशों ने पिस्तौल भिड़ाकर मारपीट करने लगा। तभी एक बदमाश काउंटर में रखा लगभग तीन लाख रुपया लूट लिया। लूट के बाद सारे बदमाश फरार हो गया।

इधर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि छिनतौरी की घटना हुई है। वही डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा कि लूट की सूचना मिली है। स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंची है। एक टीम को और घटनास्थल ओर भेजा गया है। इस घटना के बाद आसपास के पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत देखा जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker