राजगीर थाना की हाजत से बाइक भागा चोर, पुलिस पर उठे सवाल

राजगीर (नालंदा दर्पण)। एक चौंकाने वाली घटना में राजगीर थाना की हाजत से बाइक चोरी का आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। यह घटना सुबह की है, जब जत्ती भगवानपुर निवासी दशरथ कुमार को चोरी की बाइक के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी को हाजत से बाहर ले जाया जा रहा था। तभी उसने पुलिस जवान को धक्का देकर भागने में सफलता पा ली। यह घटना थाना परिसर में हुई। जिससे वहां तैनात पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजगीर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। साथ ही आसपास के थानों को सतर्क किया गया है और पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि थाना परिसर जैसी जगह पर इस तरह की चूक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर थाने में ही सुरक्षा इतनी कमजोर है तो आम जनता का क्या होगा?

इस घटना के बाद राजगीर थाना की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। हाजत में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरक्षा में कहां चूक हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें