दूसरी पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या के आरोपी का शव मिला

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग इलाके में दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरा क्षेत्र दहशत में है। कुदाल से दूसरी पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति का शव आज सुबह बाबा ईंट भट्ठा के पास बरामद हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बीते दिन अपनी दूसरी पत्नी की कुदाल (फावड़ा) से काटकर बेरहमी से हत्या की थी।  जिसके बाद से वह फरार था। आज अचानक उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्यारोपी की मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या है, हादसा या फिर किसी ने उसकी भी हत्या कर दी।

इस वारदात से गुलजारबाग और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है, जबकि लोग इस दोहरी मौत के पीछे की सच्चाई जानने को बेचैन हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है।

कुदाल से गला काटकर पत्नी की हत्या, विधवा से रचाई थी दूसरी शादी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker