नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

नालंदा जिला मुखिया संघ ने डीएम और एसपी से मिलकर लगाई सुरक्षा की गुहार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के महमदपुर गांव के पास हथियार से लैस अपहरणकर्ताओं ने अमावा पंचायत के मुखिया राजा बाबू का अपहरण कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

इस घटना के बाद नालंदा जिला मुखिया संघ में आक्रोश देखा जा रहा है। मुखिया संघ के सदस्यों ने बताया कि लगातार मुखिया के ऊपर आए दिन हो हमले हो रहे हैं। जिसके कारण अब मुखिया भी नालंदा जिले में सुरक्षित नहीं है।

इसी समस्या को लेकर बुधवार को नालंदा जिले के मुखिया संघ की अगुवाई में नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा से मिलकर सुरक्षा को लेकर गुहार लगाया।

इस दौरान अस्थावां के जदयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार भी दोनों पदाधिकारियों से मिलकर इस समस्या के निदान को लेकर बात की।

मुखिया संघ ने एक सुर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नालंदा से मुखिया की सुरक्षा को लेकर अंगरक्षक एवं लाइसेंसी हथियार मुहैया कराने का आग्रह किया, ताकि विपदा के समय इसका इस्तेमाल किया जा सके।

वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि इस घटना में जो लोग भी शामिल है उसकी गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।