राजगीर में नगरनौसा के पर्यटक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार

नालंदा दर्पण डेस्क। राजगीर थाना पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में शामिल राजगीर शिव स्थान कॉलोनी के बाढ़ो चौधरी के पुत्र दीनानाथ चौधरी उर्फ बौउआ चौधरी, भूषण यादव के पुत्र मुकेश यादव और वीरायतन के झगड़ राजवंशी का पुत्र योगेंद्र राजवंशी उर्फ रूसो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीएसपी प्रदीप कुमार के अनुसार दीनानाथ चौधरी उर्फ बौउआ चौधरी टमटम चालक है। वह राजगीर थाना के कई कांडों का अभियुक्त है। पिछले साल विपुलगिरी पहाड़ी पर पर्यटकों के साथ मारपीट कर लूटपाट आदि के गंभीर आरोप इस पर पहले से है।

डीएसपी ने बताया कि 15 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे सूर्यकुंड के समीप की विपुलगिरी पहाड़ी पर जैन मंदिर के पास नगरनौसा थाना क्षेत्र के खीरूबिगहा निवासी कौशल कुमार का पुत्र निखिल कुमार अपने दोस्त अमरजीत कुमार के साथ पहाड़ पर पर्यटन कर रहा था। उसी दौरान चार अज्ञात अपराधियों द्वारा उन दोनों के साथ मारपीट कर निखिल कुमार का एंड्राइड मोबाइल अपराधियों द्वारा लूट ली गयी थी।

इस घटना को लेकर राजगीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी द्वारा राजगीर थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा कांड का वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कांड के तीनों अप्राथमिकी अभियुक्त को लूटी गई मोबाइल के साथ उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया है। 21 सितंबर 2023 को सूरजकुंड के ऊपर विपुल गिरी पहाड़ी पर लूट कांड में भी ये अपराधी संलिप्त थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ राजगीर थाना में पहले से तीन केस दर्ज हैं।

पुलिस छापामारी दल में राजगीर थानाध्यक्ष अभय कुमार, राजगीर के दारोगा रवि कुमार, प्रशिक्षु दारोगा काजल कुमारी, सौरभ कुमार, आशीष मणि एवं सशस्त्र बल थे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=_0LXaUKeSmk[/embedyt]

डीडीसी की उपस्थिति में 34 में 31 जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई

पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को मार डाला

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डीडीसी की जांच में हुआ बड़ा जघन्य खुलासा

कभी खेतों के सीने को चीरती छुक-छुक गुजरती थी फतुहा-इस्लामपुर छोटी लाइन पर मार्टिन की रेल

नालंदा डीएम ने 23 जनवरी तक के लिए बढ़ाई स्कूलों में छुट्टी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!